दरभंगा:डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत दरभंगा सदर प्रखंड के शिशो पूर्वी, रानीपुर, शहबाजपुर और बिरौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत व रोहाड़ महमूदा पंचायत में शनिवार को एक दिवसीय विशेष विकास शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत किया गया।
शिविर में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, दरभंगा की ओर से युवाओं को आर्थिक हल युवाओं के बल योजना के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
प्रबंधक विकास कुमार, सहायक प्रबंधक राजा दास, ब्रह्म प्रकाश और राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक-युवतियों को दिया जाता है। लाभार्थी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो युवा किसी कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें सरकार हर माह एक हजार रुपये की सहायता राशि देती है। यह राशि अधिकतम 24 माह तक दी जाती है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को अधिकतम चार लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण दिया जाता है। यह ऋण लड़कों को चार प्रतिशत और लड़कियों को एक प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर मिलता है।
इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए डीआरसीसी केंद्र से निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है। प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि योजनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment