torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack 154 महादलित टोलों में लगे विशेष विकास शिविर - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

154 महादलित टोलों में लगे विशेष विकास शिविर

छपरा:डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को जिले के 154 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर लगाए गए। इन शिविरों का उद्देश्य विकास योजनाओं का अध्ययन करना, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना और लोगों की आकांक्षाएं जानना है।

शिविरों में कुल 22 तरह की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जा रहा है। इनका आयोजन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को किया जाएगा। हर टोले के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रखंड और पंचायत स्तर के अधिकारी व कर्मियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है।

इस अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन सदर छपरा प्रखंड के तेनुआ पंचायत स्थित महतो मुसहरी महादलित टोला से हुई थी।

जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिविरों के सफल आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी शिविरों में पहुंचकर आयोजन को उद्देश्यपूर्ण बना रहे हैं। आयोजन महादलित विकास मिशन के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।