मधुबनी:जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने मंगलवार को बांसी धाम पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बांसी धाम से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। इसलिए नदी की सफाई, पेभर ब्लॉक बिछाने, शौचालय निर्माण और पेयजल व्यवस्था जैसे कार्य तेज गति से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता और मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी निर्माण कार्य पूरे कराएं। जो कार्य बरसात से पहले होने चाहिए, उन्हें पहले पूरा करें। उन्होंने कहा कि नदी की सफाई अच्छे से कराएं, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के समय कोई परेशानी न हो।
डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को निर्माण कार्य की सतत निगरानी करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय से करें। उन्होंने बताया कि बांसी धाम के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से थी। इसके लिए जिला परिषद और मनरेगा अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि 5 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी ने बांसी घाट के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया था। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज, जिला परिषद अध्यक्ष बेतिया निर्भय कुमार महतो, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुबनी, अंचल अधिकारी मधुबनी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment