सारण(बिहार)रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी द्वारा रंग बरसे -6.0 कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल राजदरबार मे आयोजन किया गया। उद्घाटन डीएसपी सौरव जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए इवेंट चेयरमैन निकुंज कुमार ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला।डीएसपी सौरव जायसवाल ने कहा कि आज पूरे विश्व में रोट्रैक्ट मूल्यों को स्थापित करने में लगा हुआ है।
लंबे समय से संस्था के कार्य को मैं देख रहा हूं। संस्था का कार्य अति सराहनीय है।उन्होंने कहा कि होली का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले इस त्योहार का आध्यात्मिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि होली का तीन अर्थ है।
पहला होली का अर्थ है हो- ली माना अब तक जो कुछ भी जीवन में घटना घटित हुई है। चाहे दुख का या सुख का,वैमनस्यता, कटुता, ईष्र्या और द्वेष आदि का उसे बिदी लगा देने का है। उसे अग्नि को स्वाहा कर देना है। दूसरी होली का मुख्य अर्थ पवित्रता है, जीवन में संपूर्ण पवित्रता होनी चाहिए। जिसके अंतर्गत काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार आदि को बिल्कुल स्वाहा कर खुशहाल जीवन बनाना है। तीसरा है परमात्मा से हुई दूरी को निकटता में परिवर्तित करना, यानी परमात्मा का होना।
कार्यक्रम के दौरान अभिषेक अरुण,अभिषेक श्रीवास्तव,सैनिक कुमार, नवीन कुमार की टीम ने रंगारंग प्रस्तुति दी.इस दौरान अध्यक्ष निशांत पांडेय,सचिव महताब आलम,राजकुमार,पंकज,अभिषेक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment