Home

कालाजार से आक्रांत गांवों में सिंथेटिक पैराथाइराइड का छिड़काव शुरू

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रानीपतरा एपीएचसी से विधिवत रूप से किया उद्घाटन:

बायसी के कालाजार मुक्त घोषित होने के कारण छिड़काव नहीं होगा

शेष 13 प्रखंडों में चलेगा छिड़काव कार्यक्रम: सिविल सर्जन

बालू मक्खी को जड़ से समाप्त करने को लेकर कराया जाता है छिड़काव: डॉ.आरपी मंडल

पूर्णिया(बिहार)ज़िले से कालाजार जैसी बीमारी को पूर्ण रूप से मिटाने के लिए कीटनाशक सिन्थेटिक पैराथाइराइड के छिड़काव का अभियान शुरू हो गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन रानीपतरा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी,जिला वेक्टर बॉर्न पदाधिकारी डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मंडल और पूर्णिया पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शरद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास,बीएचएम विभव कुमार,राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) से जुड़े अधिकारी रविनंदन सिंह,सोनिया मंडल और राम कृष्ण परमहंस, पिरामल स्वास्थ्य की ओर से डीपीओ चंदन कुमार सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

बायसी के कालाजार मुक्त घोषित होने के कारण छिड़काव नहीं होगा जबकि शेष 13 प्रखंडों में चलेगा छिड़काव कार्यक्रम: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) देश में सबसे व्यापक और बहुआयामी सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों में से एक है। यह मलेरिया,फाइलेरिया,कालाजार,डेंगू और जापानी एन्सेफलाइटिस जैसे- वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जड़ से मिटाने का प्रयास करता है।जिले से कालाजार जैसी बीमारी को खत्म करने के उद्देश्य से इसका शुभारंभ किया गया है।छिड़काव को लेकर जिले के 13 प्रखंडों का चयन किया गया है। वहीं बायसी प्रखंड में विगत तीन वर्षों से एक भी कालाजार के रोगियों की पहचान नहीं हुई है। जिस कारण बायसी को कालाजार मुक्त घोषित कर दिया गया है।

बालू मक्खी को जड़ से समाप्त करने को लेकर कराया जाता है छिड़काव: डॉ. आर पी मंडल

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मंडल ने बताया कि बालू मक्खी के काटने से कालाजार बीमारी फैलती है। एसपी पाउडर के छिड़काव से ही बालू मक्खी के प्रभाव को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सकता है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार छिड़काव किया जाता है।ताकि बालू मक्खी को जड़ से समाप्त किया जा सके।कालाजार के लक्षण मिलने के साथ ही नजदीकी सरकारी अस्पतालों में जांच करानी चाहिए। उसके बाद ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के अनुसार इलाज कराएं। सरकारी अस्पतालों में जांच एवं इलाज की मुफ्त व समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही इस बीमारी से बचने के जमीन पर नहीं सोएं। मच्छरदानी का प्रयोग नियमित रूप से करना चाहिए।

घरों में छिड़काव के दौरान इन बातों को विशेष रूप से रखें ख्याल:
छिड़काव के पूर्व घर की अन्दरूनी दीवार की छेद/दरार बंद कर दें।घर के सभी कमरों, रसोई घर, पूजा घर, एवं गोहाल के अन्दरूनी दीवारों पर छः फीट तक छिड़काव अवश्य कराएं। छिड़काव के दो घंटे बाद घर में प्रवेश करें।छिड़काव के पूर्व भोजन सामग्री , बर्तन, कपड़े आदि को घर से बाहर रख दें।ढाई से तीन माह तक दीवारों पर लिपाई-पोताई ना करें, जिससे कीटनाशक (एस पी) का असर बना रहे।अपने क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव की तिथि की जानकारी आशा दीदी से प्राप्त करें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago