Home

कालाजार से बचाव को 69987 घरों में हुआ छिड़काव

सिवान:जिले में कालाजार से बचाव को चल रहे छिड़काव अभियान का विभागीय अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। गोरेयाकोठी प्रखंड के सिसई गांव में अधिकारियों की टीम ने घर-घर जाकर छिड़काव की स्थिति देखी। लोगों को बताया गया कि नमी और अंधेरे वाली जगहों पर बालू मक्खियां पनपती हैं। इन्हीं से कालाजार फैलता है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में भी फैल सकती है। इलाज संभव है, लेकिन जागरूकता जरूरी है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश लाल ने बताया कि दरौली, आंदर और हसनपुरा को छोड़कर बाकी 16 प्रखंडों के 135 गांवों में छिड़काव अभियान चल रहा है। 26 टीमों को घर-घर जाकर सिंथेटिक पैराथायराइड दवा का छिड़काव करने की जिम्मेदारी दी गई है। भगवानपुर हाट प्रखंड के माघर और रतौली गांवों में सैकड़ों घरों का निरीक्षण किया गया। जहां पिछले तीन सालों में कालाजार के मरीज मिले थे, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मार्च से शुरू हुआ छिड़काव अभियान अब अंतिम चरण में है। पांच मई तक 135 लक्षित गांवों के 87395 घरों में से 109 गांवों के 69987 घरों में छिड़काव हो चुका है। पहला चरण 20 मई तक चलेगा। दूसरा चरण जून और जुलाई में होगा। गोरेयाकोठी और भगवानपुर हाट के कई गांवों में टीम ने दौरा कर कार्य का मूल्यांकन किया है।

फिलहाल जिले में विसरल लीशमैनियासिस (वीएल) के 7 और पोस्ट कालाजार डरमल लिश्मैनियासिस (पीकेडीएल) के 8 मरीजों का इलाज चल रहा है। निरीक्षण के दौरान डॉ ओम प्रकाश लाल, नीरज कुमार सिंह, विकास कुमार, पीरामल स्वास्थ्य के सोनू सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

कालाजार के लक्षणों में दो सप्ताह से अधिक बुखार, पेट बढ़ना, भूख न लगना, उल्टी और त्वचा का रंग काला होना शामिल है। ऐसे मरीजों को वीएल श्रेणी में रखा जाता है। इलाज के बाद भी सावधानी जरूरी है। देर से इलाज कराने पर हाथ, पैर और पेट की त्वचा काली हो जाती है। इसे पीकेडीएल कहा जाता है। यह त्वचा रोग है जो कालाजार के बाद होता है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इसका इलाज संभव है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago