आठ लाख रुपये गबन के बाद लौटने का है मामला
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, भगवानपुर हाट में 13सितम्बर को वित्तीय अनियमितता की जाँच संयुक्त रूप से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, सीवान द्वारा की गई।
जाँच प्रतिवेदन ज्ञापांक 1440, दिनांक 23.09.2021 के आलोक में स्पष्टीकरण की गई।जिसमे लिपिक संजय कुमार सिंह एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित किया गया है। स्पष्टीकरण के समीक्षोपरांत विद्यालय के लिपिक प्रथम दृष्टया दोषी पाये गये है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन किया जाता है।
निलंबन अवधि में लिपिक संजय कुमार सिंह का मुख्यालय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा,सीवान का कार्यालय निर्धारित किया जाता है।निलंबन अवधि में अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर जीवन यापन भत्ता देय होगा।आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा।
इस संबंध में प्रभारी प्रचार्य लालबाबू कुमार ने बताया कि लिपिक के ऊपर लगभग आठ लाख रुपये का गबन का आरोप लगा था।जिसके बाद लिपिक ने गबन की राशि को वापस कर दिया है।अब प्रश्न उठता है कि क्या लिपिक इतने रुपये का गबन बीना प्रचार्य के मिलीभगत से कर सकता है।या फिर पूर्व प्रचायों के द्वारा किए गए गबन से बचाने के लिए लिपिक को बलि का बकडा बनाया जा रहा है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment