Homeदेशबिहार

एसएसपी ने परेड में दौड़ लगवाई, शस्त्रों की सफाई के निर्देश

दरभंगा:लहेरियासराय पुलिस केंद्र में शुक्रवार को रैतिक परेड का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगुनाथराड्डी जलाराड्डी ने किया। उनके साथ नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित और अन्य अधिकारी मौजूद थे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को बेहतर टर्न आउट रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने क्वार्टर गार्द और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। शस्त्रों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। परेड में शामिल सिपाहियों से दौड़ लगवाई। टोलीवार ड्रिल कराई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को शाबासी दी। उन्होंने कहा कि परेड में शामिल होने से पहले वर्दी साफ-सुथरी होनी चाहिए। जरूरी बातों का ध्यान रखें।

पुलिस लाइन स्थित अन्य अनुभागों का भी निरीक्षण किया गया। डायल 112 में संचालित वाहनों के रख-रखाव की जानकारी ली। अन्य जरूरी बिंदुओं पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों, पुलिस लाइन या अन्य जगहों पर तैनात पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य और निष्ठा के प्रति हमेशा तत्पर रहें।