पटना:सूबे में बिहार पुलिस को 60 नए डीएसपी मिले हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 65वीं संयुक्त परीक्षा के आधार पर बिहार पुलिस सेवा के लिए 60 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी। गृह विभाग ने सभी को वेतनमान लेवल- 9 (53100 से 167800) में बहाली किया है।
इस बार की बहाली की मुख्य बात ये है कि 60 में से 21 महिला डीएसपी की बहाली हुई है। यानी कुल संख्या का 35% महिलाएं हैं। इन सभी परीक्ष्यमान डीएसपी को योगदान के समय दहेज न लेने-देने का शपथ पत्र देना होगा। साथ ही हेल्थ सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।
इनकी हुई है बहाली
जिन परीक्ष्यमान डीएसपी की बहाली हुई है उनमें अभिनव पराशर,अनीशा राणा,चंदन कुमार ठाकुर, आयुष श्रीवास्तव,हिमांशु कुमार,पौरूष अग्रवाल, निशांत कुमार,आलोक कुमार,कनिष्क श्रीवास्तव, निशांत गौरव,आकाश किशोर,राजीव कुमार,फैज आलम सबा,रूपेश नारायण,विशाल आनंद,संतोष कुमार पोद्दार,ईशा गुप्ता,गौरव कुमार यादव,आसिफ आलम, विकास कुमार, वसीम फिरोज, पवन कुमार यादव,
अंकुर कुमार, रवि कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, कन्हैया कुमार, दुर्गेश दीपक, आनंद कुमार सिंह, शत्रुध्न कुमार मंडल, संजीत कुमार गुप्ता, दयानंद कुमार, सनी दयाल, अनिल कुमार, नीतीश चंद्र धारिया शामिल है।जबकि महिला डीएसपी में पल्लवी कुमारी, पूजा प्रसाद, आदिति सिन्हा,रश्मि कुमारी, कुमारी सिया, नीलिमा राय, अनुशील कुमार, पूजा कुमारी, श्वेता कुमारी, रागिनी कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, सुश्री संगीता, मधु कुमारी, पिंकी कुमारी, सपना रानी, रौली कुमारी, मनीषा बेबी, सलमा खातून, कामिनी कौशल, माधुरी कुमारी और पूजा विश्वास शामिल हैं।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment