Home

मलमलिया से मशरख तक स्टेट हाई वे 73 पर गाडर लॉन्चिंग का कार्य होने से बंद

मलमलिया से मशरख जाने के वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के स्टेट हाईवे 73 पर महाराजगंज-मशरख रेलखंड पर मलमलिया में बनाये जा रहे आरओबी(रेलवे उपरगामी सेतु) पर गार्डर लॉन्चिंग के कार्य को लेकर 17 फरवरी से इस रास्ते से वाहनों का आवागमन बंद है। मलमलिया से कौड़िया तक बन रहे इस पुल पर गार्डर लॉन्चिंग के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभागीय पत्रों पर विचार करते हुए डीएम ने 17 फरवरी से 15 मार्च तक इस रास्ते पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है।इसकी निगरानी के लिए प्रशासन के द्वारा कोई कर्मी तैनात नहीं किया गया है।जिसके कारण बाइक,साइकिल सवार अपनी जान को जोखिम में डालकर आने जाने में लगे हुए है।जिसमे कारण इस गाडर लॉन्चिंग के दौरान कोई अनहोनी घटना होने की संभावना बढ़ गई है।

शनिवार को आरओबी पर देखा गया कि प्रशासन के स्थान पर एक बल मजदूर बाइक व साइकिल के आवागमन को रोकने के लिए कुर्सी पर बैठा था।जबकि आवागमन को सुचारू रखने के लिए सीवान से मशरख जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग मलमलिया-महम्मदपुर-राजापट्टी होते हुए या गोपालगंज-महम्मदपुर-राजापट्टी होते हुए मशरख जाने के लिए वाहनों का परिचालन के लिए सूचना पट लगाया गया है। जबकि मशरख से सीवान जाने वाले वाहनों के लिए राजापट्टी-महम्मदपुर-मलमलिया अथवा राजापट्टी-महम्मदपुर-गोपालगंज होते हुए जाने का सूचना पट लगया गया है। इस दौरान बड़े वाहन सीवान-छपरा मुख्य सड़क या सीवान-बरौली मार्ग होते हुए जा रहे है।इस दौरान सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। आवागमन बंद होने से मशरख होते हुए बस व अन्य वाहनों से तरैया,अमनौर, परसा, हाजीपुर, पटना, रांची सहित अन्य जगहों को जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago