गोपालगंज:बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय गिरोह से ताल्लुक रखने वाले दो कुख्यात वांछित अपराधी दीपक उपाध्याय उर्फ अरुण उपाध्याय और प्रकाश कुमार पाण्डेय को गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।प्राप्त सूचना के अनुसार ये अंतरराज्यीय गिरोह दिल्ली, हरियाण, चंडीगढ़, पंजाब और बिहार में सक्रिय है।
रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देना इनका मुख्य धंधा है। एसटीएफ के पकड़ में आये दोनों अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्टल,10 जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है।पकड़े गए दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास पुराना बताया जा रहा है।खबरों में बताया गया है कि 12 फरवरी को दोनों अपराधियों ने हथुआ थाना क्षेत्र में स्थित संध्या स्वीट्स नामक दुकान से दस लाख की रंगदारी मांगने को लेकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इसका पुलिस थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। अपराधियों पर गोपालगंज के मीरगंज थाना सहित कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से अपराधियों की तलाश में जुटी थी।वही पुलिस पकड़े गए दोनों अपराधियों के इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment