Home

स्थानीय पदाधिकारियों के मिलीभगत से जाली शिक्षक की चाँदी

नवीगंज (सिवान)नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्यविधालय  उज्जैना के सहायक शिक्षक ईश्वर सिंह जाली प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर स्थानीय प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है। इस संबंध में जगतपुर गांव के भाग नारायण सिंह ने स्थानीय बीडीओ को आवेदन देकर कहा हैं कि शिक्षक ईश्वर सिंह जाली शिक्षण व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर तत्कालीन पदादिकारीयों की मिलीभगत से बहाल हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जाली प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक बने उक्त जाल साज के विरुद्ध लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि अगर उनका शिकायत गलत निकला तो वे स्वयं सजा के भागी होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड में शिक्षा माफियाओं के संरक्षण में सैकड़ों शिक्षक जाली प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं। बीईओ का अतिरिक्त प्रभार एक अधिकारी  के संरक्षण से शिक्षा माफियाओं का नेटवर्क पूरे क्षेत्र में फैला हुआ है। जाल साज शिक्षक के विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। बीडीओ मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि शिकायत की जांच गंभीरता पूर्वक की जा रही है। शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी

आंगन में दीवार खड़ी करने के लिए हुई खूनी संघर्ष में ग्यारह लोगों पर प्रथमिकी दर्ज

भगवानपुर हाट(सिवान)थाना क्षेत्र के सहसरॉव  पंचायत के चक्रवृद्धि गांव में बीते शनिवार की सुबह में आंगन में दीवार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गयी थी। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए थे। जिसमे प्रथम पक्ष के जलालुद्दीन के आवेदन पर नसरुद्दीन, शब्बीर हुसैन,शकील अहमद,शकीना खातून,शाहीदन बीबी,खैतुन निशा पर आईपीसी की धारा 341,323,324,307,34 के तहत थाना कांड संख्या 145/19 दर्ज की गई है।जबकि दूसरे पक्ष के नसरुद्दीन के आवेदन पर जलालुद्दीन, सद्दाम हुसैन, वाशिम अकरम व खैरूल निशा के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323,324,34 के तहत थाना कांड संख्या 146/19 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago