Home

श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देने नुक्कड़ नाटक

भगवानपुर हाट(सीवान)बुधवार को श्रम संसाधन विभाग ने प्रखंड क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। बिन्दु भारती कला संगम, दहियावां, सारण की टीम ने टीम लीडर निशु रॉय के नेतृत्व में मलमलिया चौक, खैरवां बाजार और भगवानपुर हाट प्रखंड परिसर में नाटक प्रस्तुत किया। कलाकारों ने नाटक और संगीत के माध्यम से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बीडीओ कुमार विशाल ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि विभाग द्वारा राजमिस्त्री, मजदूर, बढ़ई, लोहार, पेंटर, बिजली मिस्त्री, पलंबर, सड़क निर्माण मजदूर, मनरेगा मजदूर सहित 16 प्रकार के कुशल श्रमिकों का श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। 18 से 60 वर्ष तक के मजदूर पंचायत भवन स्थित आरटीपीएस, साइबर कैफे या सीएससी पर निर्धारित शुल्क देकर निबंधन करा सकते हैं।

श्रम कार्ड बनने पर कई लाभ मिलते हैं। लड़की की शादी में 50 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है। भवन मरम्मति के लिए 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रथम श्रेणी से मैट्रिक और इंटर पास करने पर 10 हजार से 25 हजार रुपये तक की सहायता मिलती है। स्वाभाविक मृत्यु पर दो लाख रुपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago