Home

बिहार में सोलर लाइट से जगमग होंगी गांवों की गलियां-सड़कें

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

पटना(बिहार)सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना-2 के तहत अब राज्य के गांवों के सड़कों और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाइट के रौशनी ने रोशन होंगे और इस योजना का क्रियान्वयन इस वर्ष 15 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना-2’ के तहत ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना’ की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना (Bihar Mukhyamantri gramin solar street light yojana) का क्रियान्वयन 15 अप्रैल से शुरू करें। इसकी शुरुआत होने से गांवों के सड़कें और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाइट से रोशन होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम से सुबह तक सोलर स्ट्रीट लाइट जलेगी, इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी और लोग बहुत खुश होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को लेकर लोगों में काफी उम्मीद है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग इसे सभी जिलों के कम से कम एक-एक पंचायत में शुरू कराएं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ-साथ उसके रख-रखाव और सतत निगरानी की बेहतर व्यवस्था हो। हमलोगों का उद्देश्य है कि सोलर स्ट्रीट लाइट के माध्यम से लोगों को लगातार फायदा मिले। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण इकाई को राज्य में ही स्थापित करने के लिए उद्यमियों को प्रेरित करें ताकि सोलर लाइट के पार्ट पुर्जो का उत्पादन भी यहीं हो। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। सोलर लाइट में इस्तेमाल हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता से समझौता नहीं कि जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago