Home

महिलाओं और युवाओं को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करें-मनीष वर्मा

हर तबके के लिए काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार- मनीष वर्मा

लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए उपचुनाव में विपक्ष को करारा जवाब मिला है-मनीष वर्मा

पहले की तरह इस बार भी नीतीश कुमार को भारी समर्थन देकर बिहार का सत्ता सौंपनी है-मनीष वर्मा

नालंदा(पटना)जनता दल यूनाइटेड द्वारा पूरे बिहार में चलाए जा रहे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के क्रम में रविवार को नालंदा जिले में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के पंचायत से लेकर जिले तक के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार व महेश्वर हजारी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार,पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह, पूर्व सांसद महाबली, सहित समस्त विधायकगण, जिलाध्यक्ष मो. अरशद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि नालंदा के लोगों ने बिहार को नीतीश कुमार को उपहार स्वरूप सौंपा है। नीतीश कुमार नालंदा के सुपुत्र हैं। यहां से 1985 में उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की, समता पार्टी का गठन किया, केंद्र सरकार में मंत्री रहे और 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। नालंदा के सुपुत्र नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर को बदलने का काम किया है। 2005 से पहले जिस प्रकार से बिहार में जंगलराज व गुंडाराज फैला हुआ था। किसी की जान की सुरक्षा नहीं थी, उस स्थिति में बिहार को जंगलराज से मुक्त करके लोगों को खुली हवा में सांस लेने का अधिकार देने का काम किया।समाजवाद की सबसे पवित्र धारा जनता दल यूनाइटेड है।

समाजवाद का अर्थ ही है कि सभी को समान अधिकार व अवसर मिले। इसी विचारधारा के साथ नीतीश कुमार बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे। आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले विरोधी पार्टी के लोग कहते थे कि अब तो जदयू समाप्त हो गया है, कोई दम नहीं बचा है लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद जिस प्रकार से जदयू ने अपना प्रदर्शन किया, वो विरोधियों पर एक जोरदार प्रहार था क्योंकि जदयू समाजवाद के विचारधारा से चलने वाली पार्टी है जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में विगत 19 सालों से लगातार बिहार का कल्याण हो रहा है, जनता के हित में काम हो रहा है। बिहार में विकास के अनगिनत कम हुए और लगातार हो रहे हैं जिसका बिहार के लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ता है, तभी जनता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करती है।

अभी हुए उपचुनाव में भी एनडीए ने सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया है, जो दर्शाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ही सरकार बनेगी और नीतीश कुमार उसके मुख्यमंत्री बनेंगे।

नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को बदल दिया है। निरंतर 19 सालों से नीतीश कुमार बिहार को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उनसे ही पूरे बिहार को उम्मीद है और उनके उम्मीद पर खरा उतरने का काम नीतीश कुमार ने किया भी है।

नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनके कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। किसी भी वर्ग, समुदाय के साथ कोई भेद किए बिना सभी को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले, ऐसा काम करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। हमारे नेता ऐसे हैं जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं, चाहे बिहार में घर-घर बिजली पहुंचाने की बात हो या विकास के हर पहलू की बात हो, नीतीश कुमार हर जगह खरे उतरें हैं। आगे भी बहुत कुछ करना बाकी है जिसे कोई और नहीं बल्कि नीतीश कुमार ही कर सकते हैं और बिहार को विकसित राज्य बना सकते हैं।

बिहार एक युवा प्रदेश है, हमें भी युवाओं और महिलाओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता है। जहां भी हम विगत चुनाव में जीत हासिल किए हैं, वहां पर महिलाओं की भूमिका विशेष रही है, इसलिए आगे भी उसका ध्यान रखते हुए हमें युवा और महिलाओं को पार्टी से जोड़कर उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका में रखने की आवश्यकता है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 के पहले का समय याद करिए, यहाँ बाहुबलियों का शासन था, पूरा गुंडाराज फैला हुआ था, बच्चों और महिलाओं की हत्यायें सामान्य बात थी। कब किसकी जान चली जाए, यह कल्पना नहीं की जा सकती थी। बिहार में किस प्रकार का जंगलराज था, यह किसी से छिपा नही है। बहन-बेटियां कितनी असुरक्षित थी, कोई अपने बच्चों को शाम को घर से बाहर नहीं छोड़ना चाहता था। आज वही बिहार है जहां सभी लोग शांतिपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार ने कानून का राज कायम किया है।बिहार का जीर्णोधार व पुनर्विकास मात्र केवल नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। 20 वर्ष पहले बिहार की क्या स्थिति थी, हम सबको पता है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीबों को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा को अनिवार्य किया, महिलाओं को आरक्षण दिया, बेटियों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लागू की। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी जैसे विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अप्रत्याशित काम किया है।

बिहार के परिवर्तन में जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है। यह सरकार या पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण से चल रही है। 2025 में फिर भारी समर्थन के साथ नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता सौंपनी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago