लकड़ी नवीगंज:मदारपुर लोहिया पुल पर पुलिस ने गहन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान एसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ। जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के कागजातों की जांच की गई। नियम तोड़ने वालों का चालान काटा गया।
नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। एसआई जितेंद्र कुमार ने कहा, नाबालिगों का वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है। यह सड़क पर खतरा भी बनता है। ऐसे मामलों में चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी।
इस अभियान का मकसद सड़क सुरक्षा बढ़ाना और ट्रैफिक नियमों का पालन कराना है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट पहनें और वैध दस्तावेज साथ रखें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। कुछ ने नियमित जांच की मांग भी की।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment