Home

हर बूथ पर मजबूत संगठन से ही मिलेगी जीत: मनीष वर्मा

बांका:जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर बांका पहुंचे। उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों बांका, अमरपुर, कटोरिया, बेलहर और धोरैया में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हर क्षेत्र में अलग-अलग बैठक कर संगठन की स्थिति, मतदाता संपर्क और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

मनीष वर्मा ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। जो चुपचाप समाज के बीच रहकर सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक है। हर बूथ पर मजबूत संगठन ही जीत की कुंजी है। सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं जैसे हर घर नल का जल, सात निश्चय योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी हर घर तक पहुंचनी चाहिए। इन योजनाओं की सफलता की कहानी लोगों को बताना हमारी जिम्मेदारी है।

अपने दौरे में मनीष वर्मा कई कार्यकर्ताओं के घर गए। चाय पी, भोजन किया और सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव और सम्मान ही जदयू की सबसे बड़ी पूंजी है।

दौरे के दूसरे दिन 07 जून को वे जिले की कार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षों के साथ विशेष बैठक करेंगे। साथ ही वरिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ताओं से घर जाकर मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा।

इस मौके पर जदयू के जिला प्रभारी मनोज राम, विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह, नजम इकबाल, विजय कुमार बेसरा, हरिहर तांती, सुड्डु साई, सुषमा सिंह, पिंकी भारती, क्रांति कुशवाहा, निखिल बहादुर सिंह, सुरज, हँसदा, विनोद चंद्रवंशी, अमरेन्द्र मंडल, दीपक भारती, भैरव मंडल, राजीव रंजन चौधरी, राकेश ओझा, हरिहर तांती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago