Home

नियोजित शिक्षकों को राजद ने किया समर्थन मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा

महाराजगंज प्रखंड (सीवान) कार्यालय परिसर स्थित  बीआरसी भवन के प्रमुदित परिसर में सोमवार को आठ दिनों से चल रहे नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी रहा। समान काम-समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों की बैठक को राजद नेता सह जिला पार्षद चन्द्रिका राम ने बैठक में पहुंच कर अपना समर्थन दिया। उन्होंने हड़ताली शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी मांग जायज है और इस मांग को सरकार बराबर अनसुना कर दे रही है।

आपकी जायज मांग को पुरी होने तक में अपना समर्थन जारी रहेगा बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक एवं स्वतंत्रता सेनानी मुंशी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुंशी सिंह ने कहा कि इस संवैधानिक मांग नहीं मान कर सरकार शिक्षकों का शोषण तो कर रही है साथ ही संविधान के मौलिक अधिकार का हनन कर रही है। आप अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए डटे रहै। सरकार को झुकना ही पड़ेगा। बैठक में महाराजगंज शिक्षक संघर्ष समन्यव समिति का अध्यक्ष श्री अशोक कुंवर, उपाध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार सिंह, सचिव श्री मुनमुन गांधी, उप सचिव श्री छोटेलाल मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुभाष कुमार सिंह, संजय राय, नीरज कुमार, संजय पासवान, मनीष भारती, श्री भगवान लाल, मुन्ना लाल ठाकुर, अमित कुमार सिंह, मनीष रजक, मदन पंडित, मेराज जावेद, अंशु कुमार, रंजन सिंह, मुन्ना शर्मा, निसार अहमद, नरेंद्र पंडित, अनिल कुमार सिंह, चंद्रिका यादव, हरेंद्र राम, शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। 

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago