भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के छात्रों ने मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा- 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए है।इसको देखते हुए राजकीय उच्च विद्यालय माघर के छात्र अभिषेक कुमार ने 500 में 463 अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रचार्य श्री सुरेश कुमार तथा अन्य शिक्षकों ने इन्हें पुस्तक तथा कलम भेंट कर पुरस्कृत किया।
प्रचार्य के बताया कि छात्र अभिषेक अत्यंत मेघावी छात्र है तथा वह एक निर्धन परिवार से आता है। उसके पिता माघर बाजार पर छोटी सी परचून की दुकान चलाते है। उसके पिता श्री मंटू कुमार तथा माता प्रभावती देवी को अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर गर्व है। उनका कहना है कि किसी भी परस्थिति में अपने पुत्र को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध करायेगें। संपूर्ण माघर गाँव अभिषेक कुमार की इस उपलब्धि पर आनंदित है।इस मौके पर शिक्षक अभय कुमार, अर्चना सिंहा,शिवेंद्र कुमार, विनोद कुशवाहा,सिमा कुमारी, मदन कुमार साह,मुकेश कुमार, विश्वजीत सिंह,मंटू राम व रवि कुमार उपस्थित थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment