Home

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, मुठभेड़ में आरोपी घायल

बरेली(यूपी)थाना इज्जतनगर क्षेत्र में 21 जून 2025 को दोपहर करीब 3:30 बजे एक छात्रा कोचिंग सेंटर, गांधीपुरम जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जांच में युवक की पहचान मुसब्बिर के रूप में हुई। वह मठ कमल नयनपुर, थाना इज्जतनगर का रहने वाला है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामला मु0अ0सं0 584/2025, धारा 78/352/351 (3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ।

22 जून 2025 की रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने आरोपी मुसब्बिर को चौकी क्षेत्र कर्मचारीनगर में कश्मीरी कोठी के पीछे बाग में घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

23 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

23 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

24 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

1 day ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

3 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago