Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुआ विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेन्द्रगढ़ में रविवार 17 दिसंबर को विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से कक्षा छह से ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के शैक्षिणक खंड एक में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन सत्र को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। प्रो.टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। कुलपति ने कहा कि आयोजन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थियों की उपस्थिति आयोजन की सफलता की परिचायक है। कुलपति ने विकसित भारत एट 2047 का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी।उन्होंने व्यक्ति निर्माण पर जोर देते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को उनकी भूमिका से अवगत कराने का भी शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया। कुलपति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की।विज्ञान भारती, हरियाणा की उपाध्यक्ष व हकेवि के भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के सहयोग से विज्ञान भारती (वीआईबीएचए) की एक पहल है। वीवीएम छठी से ग्यारहवीं कक्षा के स्कूली विद्यार्थियों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत वैज्ञानिक योग्यता रखने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान की जाती है। इसी क्रम में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन किया गया। प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि हमें तकनीकी मोर्चे पर बहुत तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राज्य संयोजिका डॉ. रश्मि पुंडीर ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, शिक्षकों व स्वयंसेवको का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समापन सत्र में विद्यार्थी विज्ञान मंथन की शैक्षणिक समिति के सदस्य श्री मनोरंजन कुमार ने भी विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन विभा के सहयोग से किया गया। इस आयोजन में विभा, हरियाणा की उपाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, विद्यार्थी विज्ञान मंथन की राज्य संयोजिका डॉ. रश्मि पुंडीर और सह संयोजक प्रो.विनोद कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

6 days ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

2 weeks ago

पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के छपरा की दो बेटियां हुई शामिल

छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…

2 weeks ago

छपरा के बाल वैज्ञानिक आशीष और प्रियंका ने राज्य स्तर पर बनाई पहचान, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया सम्मानित

छपरा(बिहार)जहां आज के दौर में अधिकांश छात्र- छात्राएं पढ़ाई को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित…

2 weeks ago