Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने याकुल्ट-डेनोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,सोनीपत का शैक्षणिक भ्रमण किया। सहायक आचार्य डॉ. जितेंद्र सैनी व डॉ. पूजा यादव के मागदर्शन में एम.एससी व पीएच.डी. के कुल 27 विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने सयंत्र का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विनिर्माण प्रक्रिया के साथ-साथ किण्वन प्रौद्योगिकी और इसके संचालन की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने के लिए विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को विषय के प्रायोगिक ज्ञानवर्धन में सहायक होते हैं।इस शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत एक प्रस्तुतिकरण से हुई जिसमें प्रोबायोटिक्स के इतिहास और विकास प्रक्रिया को प्रतिभागियों के साझा किया गया। विद्यार्थियों को लैक्टोबैसिलस केसी स्ट्रेन शिरोटा नाम की लैक्टोबैसिलस प्रजाति से परिचित कराया गया। इसका उपयोग उत्पादन उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसके पश्चात प्रसंस्करण इकाई में विद्यार्थियों ने कच्चे माल के मिश्रण से लेकर अंतिम पैकिंग तक की निर्माण प्रक्रिया को समझा। साथ ही विद्यार्थियों ने विभिन्न सूक्ष्मजीवविज्ञानी तरीकों के उपयोग से गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली गुणवत्ता नियंत्रण इकाई की कार्यप्रणाली की भी समझा। न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप वाली स्वचालित प्रणालियों को देखकर प्रतिभागी विद्यार्थी आश्चर्यचकित रह गए। सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र सिंह शैक्षणिक भ्रमण की मंजूरी देने के लिए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का आभार व्यक्त किया। प्रो. सुरेंद्र सिंह ने इस दौरे से विद्यार्थियों को किण्वन प्रक्रिया को समझने में मदद मिली। साथ ही इस तरह के भ्रमण विद्यार्थियों को सूक्ष्मजीव विज्ञान क्षेत्र में अपने अनुभव का उपयोग करके अपने स्वयं के छोटे व्यवसाय या उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago