भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विधायक ब्रह्मस्थान में बुधवार को बिहार के स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। बच्चों ने बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार राज्य गीत एवं बिहार राज्य प्रार्थना कर बिहार का किया यशोगान।
बिहारी होने का और अपनी बिहारीयत पर सबको गौरव का एहसास हुआ।सबने बिहार के अतीत की गौरवशाली परंपरा और अपने महापुरुषों को श्रद्धा से याद करते हुए बिहार के सुख समृद्धि खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और जय बिहार जय जय बिहार के नारे लगाए।
इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्र अमन कुमार, छात्रा कुमारी आरती, कुमारी मुस्कान एवं इम्तियाज को इंटरमीडिएट साइंस2022 की परीक्षा में 400 से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए उन्हें बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया। राष्ट्रीय जल मिशन एवं जल- जीवन- हरियाली को लेकर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य संवाद कार्यक्रम किया गया। गहराते जल संकट के कारण और निवारण पर युवाओं एवं शिक्षकों के बीच खुलकर चर्चा की गयी। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं समाजसेवी धर्मेंद्र श्रीवास्तव प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय प्रताप सिंह, श्रीकांत सिंह, संजय कुमार, तनविरुल होदा ,विमलेश मिश्र, संजय पांडे आदि उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment