मधेपुरा:पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन में 24 अप्रैल 2025 को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी तरनजोत सिंह रहे। उनके साथ जन प्रतिनिधि, पूर्व छात्र और सभी शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर की। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्राचार्य रवींद्र नाथ ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में पिछले सत्र की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मास्टर अमर कुमार का बांसुरी वादन आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लगातार पढ़ाई करना कभी-कभी बोझिल हो सकता है। लेकिन थोड़ा-थोड़ा विश्राम लेकर पढ़ने से सफलता मिलती है। उन्होंने बौद्ध धर्म की एक प्रेरणादायक कहानी भी सुनाई।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment