Home

भगत सिंह की शहादत पर छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

रोहतक(हरियाणा)महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर छात्र एकता मंच ने मशाल जुलूस निकाला। किसान चौक से क्रांति चौक तक सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों को भगत सिंह और उनके साथियों की क्रांतिकारी विरासत से परिचित कराया गया।

मंच संचालन के दौरान संगठन के अभिषेक ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों का लक्ष्य अन्याय, लूट और शोषण पर टिकी पूंजीवादी व्यवस्था की जगह न्याय, समानता और बराबरी पर आधारित समाज बनाना था। आजादी के 77 साल बाद भी उनका सपना अधूरा है। देश में अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ रही है। भुखमरी और बेरोजगारी ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। छात्रों, नौजवानों, मजदूरों, गरीब किसानों और कर्मचारियों के हकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। धर्म और जाति के नाम पर दंगे हो रहे हैं। यह वह समाज नहीं है, जिसका सपना भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने देखा था।

छात्र एकता मंच के अंकित ने कहा कि शहीदों का सपना ऐसा समाज बनाना था, जहां एक इंसान दूसरे का शोषण न कर सके। जहां अमीरी-गरीबी की खाई न हो। जाति और धर्म के नाम पर बंटवारा न हो। जहां उत्पादन और शासन पर मेहनतकश जनता का नियंत्रण हो।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके विचारों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए संघर्ष करेंगे। भगत सिंह ने युवाओं से कहा था कि क्रांति का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। फैक्ट्रियों, कारखानों, गंदी बस्तियों और गांवों की झोपड़ियों तक इस क्रांति की अलख जगानी है, जिससे सच्ची आजादी आएगी और शोषण असंभव हो जाएगा।

कार्यक्रम में अंकित, सक्षम, रोनित, राहुल, कशिश, अनु और अमित सहित कई छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ और ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’ के नारे लगाए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago