Home

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने भगवानपुर में लक्ष्मी खाद बीज दूकान की जांच करने से हरकंप

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में यूरिया के काला बाजारी के शिकायत पर शनिवार को संयुक्त निदेशक शश्य सारण संजय कुमार के निर्देश पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी महाराजगंज मुस्तफा अंसारी और प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से लक्ष्मी खाद बीज भंडार का जांच किया।जिसमे दोनों अधिकारियों ने यूरिया खाद सहित अन्य खाद के स्टॉक, बैच नंबर,वितरण पंजी सहित अन्य आवश्यक पंजी की जांच किया तथा दुकानदार गुड्डू कुमार रस्तोगी से पूछताछ में किया।जांच के क्रम में पाया गया कि शिकायतकर्ता सुरेंद्र राय के द्वारा दुकान से यूरिया खाद की खरीददारी नहीं की गई।वही जांच करने पहुंचे दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से उनका पक्ष जानने की आवश्यकता नहीं समझे,और न ही उनसे संचार क्रांति युग में टेलीफोन से बात की।इधर शिकायतकर्ता ने बताया की जो एक पैकेट यूरिया खरीद कर लाया था अपने खेत में डालने के लिए वह यूरिया मेरे पास पड़ा हुआ है।अब ऐसे में जांच करने वाले अधिकारी कैसे कह सकते है की मैने यूरिया लक्ष्मी खाद बीज भंडार से नहीं खरीदी है। जांच के क्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने उपस्थि सहकर्मियों को निर्देश दिया की सभी खाद बीज के दुकानदारों के रजिस्टर अधतन रखे तथा सभी दुकानदार किसान को खाद दे तो पॉस मशीन से दो प्रति में रसीद निकाले जिसमे एक प्रति दुकानदार के पास रहेगा और एक प्रति किसान को देना आवश्यक है। जांच के उपरांत अधिकारियों ने बताया की जांच रिपोर्ट संयुक्त निर्देश सारण को भेजी जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago