हाजीपुर(वैशाली)माननीय उच्च न्यायालय पटना के मुख्य न्यायाधीश श्री संजय करोल के द्वारा वर्चुअल माध्यम से महनार अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर महनार अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में जिला जज सत्येंद्र पांडेय,अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रथम दीपक कुमार सिंह,डीएम यशपाल मीणा एवं एसपी मनीष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।इस दौरान उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश सह जेएडी प्रथम एहसानुद्दीन अमानुल्लाह,पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह वैशाली के निरीक्षण न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह,पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह जेएडी द्वितीय चक्रधारी चरण सिंह भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुये।व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन को लेकर न्यायालय परिसर को खूब सजाया गया था।उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने ऑनलाइन न्यायालय का उद्घाटन किया एवं उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में महनार में व्यवहार न्यायालय की स्थापना पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुय कहा की महनार व्यवहार न्यायालय के लिए एक सब जज एवं मुंसिफ को पदस्थापित किया गया है।उन्होंने कहा कि इससे लोगों को न्याय पाने में सरलता होगी।उच्च न्यायालय के न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने कहा कि न्याय आपके द्वार पर पहुंच रहा है।इससे लोगों की परेशानियां कम होंगी।उन्होंने कहा कि महनार में कोर्ट खुलने से यहां के वकीलों को भी सुविधा होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज सत्येंद्र पांडे ने कहा कि न्याय को सहज सुलभ एवं मंडल से अनुमंडल तक जनसापेक्ष एवं जनसामान्य तक पहुंचाने की ओर अग्रसर हैं।कहा कि महनार आम्रपाली को समर्पित आधुनिक महनार की धरोहर से हम सबका जुड़ाव पूर्वजन्मों के संस्कार का अभीसंचित फल है।उन्होंने कहा कि महनार अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में उद्घाटन के साथ ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।कहा कि नवसृजित महनार अनुमंडल व्यवहार न्यायालय न्याय के उच्चतम मानदंडों को अक्षुण रखते हुए अपने अधिकारिता क्षेत्र के जनसामान्य को त्वरित और सुलभ न्याय देने की दिशा में अभिनव प्रतिमान स्थापित करेगा।अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रथम दीपक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस मौके पर महनार अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित किये गए सुनील कुमार त्रिपाठी सब जज एवं मुंशीफ जुनैद आलम,महनार के एसडीओ सुमित कुमार की उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment