Home

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने महमदपुर पंचायत का औचक निरीक्षण किया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर पंचायत में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र,मध्य विधालय रामपुर दिघरी और एक जन वितरण प्रणाली के दुकान का बुधवार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नितेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान इन्होने सबसे पहले रामपुर गांव स्थित जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सुमन कुमारी के दुकान का निरीक्षण किया।इस दौरान स्टॉक पंजी और निर्गत पंजी का जांच किया।

इसके बाद मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 88 का निरीक्षण किया।जिसमे उन्होंने पंजी अपडेट नहीं होने पर उसे अपटेड करने का निर्देश दिया।इसके बाद राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर दिघरी में पहुंच छात्रों के उपस्थिति,शिक्षक उपस्थिति, एमडीएम,साफ सफाई के साथ ही साथ बच्चो से सवाल जवाब किए।इसके बाद प्रधानाध्यापक मनीष कुमार से विद्यालय संचालन के संबंध में जानकारी ली।नितेश कुमार ने बताया की जांच में आंगनवाड़ी केंद्र का पंजी अपटेड नहीं मिला जिसे अपडेट करने के लिए केंद्र की सेविका को निर्देश दिया।मध्य विधालय रामपुर दिघरी की व्यवस्था को देख खुशी व्यक्त किए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago