Home

इंजीनियरिंग कॉलेज में खुला उप-स्वास्थ्य केंद्र, छात्रों को मिलेगा इलाज

छपरा(बिहार)जयप्रकाश विश्वविद्यालय कैंपस स्थित लोकनायक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज कैंपस में उप-स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की है। सारण के जिलाधिकारी अमन समीन ने इसका उद्घाटन किया। इस केंद्र के खुलने से छात्रों को छोटे-मोटे इलाज के लिए अस्पतालों या निजी क्लिनिकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

जिलाधिकारी अमन समीन ने कहा कि पहले छात्रों को मामूली इलाज के लिए भी बाहर जाना पड़ता था। अब इस केंद्र से उन्हें बड़ी सहूलियत मिलेगी। यहां एएनएम की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक जांच भी करेंगी।

उप-स्वास्थ्य केंद्र में 65 प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी। बैठने के लिए कुर्सियां, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी दी गई हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने इसे छात्रों के स्वास्थ्य के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्वास्थ्य समस्याओं का तुरंत समाधान होगा, बल्कि छात्रों का समय भी बचेगा।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, डीपीएम अरविंद कुमार, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago