Home

महाराजगंज में वृद्धा पेंशन के लिए 28 फरवरी तक जीवन प्रमाण पत्र करें जमा

बैठम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी

महाराजगंज()28 फरवरी तक प्रखंड के सभी पेंशनधारियों को लाइव प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य है अन्यथा उनकी पेंशन राशि पर रोक लगा दी जाएगी। यह बाते समाजिक सुरक्षा कोषांग के जिला सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय ने कही। सहायक निर्देशक हिमांशु पांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ रवि रंजन सहित सभी विकास मित्र, पंचायत सचिव के साथ बैठक के दौरान ये बाते कही।

उन्होंने बताया कि सरकार दूसरी बार सभी प्रकार के पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का तिथि में बढ़ोतरी किया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी पेंशन धारकों का जीवन प्रमाण पत्र 28 फरवरी से पूर्व हर हाल में जमा करने हेतु प्रेरित करे अन्यथा पेंशन बंद हो जायेगा।

पेंशन धारी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना जीवन प्रमाण पत्र बना सकते है। इसके साथ-साथ अपने क्षेत्र के सीएससी केंद्र यानी सहज वसुधा केंद्र में भी जाकर अपना जीवन प्रमाणीकरण जमा कर सकते है। बैठक में पंचायत सचिव प्रभाष कुमार, नन्द किशोर राम,हरे राम हरिजन, प्रदीप कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक अजय कुमार, सत्यम कुमार, विकास कुमार, मधु कुमारी, नागेन्द्र राम दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago