Home

पूर्णिया में सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान

पहले दिन 20 हजार तो दूसरे दिन शाम 05 बजे तक लगभग 13 हजार से अधिक लोगों ने लगाया टीका:
15-17 आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों को मुख्य रूप से टीका लगाने पर जोर:
महाअभियान के लिए जिले में बनाया गया 367 टीकाकरण केंद्र:
आईसीडीएस डीपीओ ने किया टीकाकरण केंद्र का निरक्षण:

पूर्णिया(बिहार)लोगों को संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। अब 15-17 आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों को भी सरकार द्वारा कोरोना सुरक्षा का टीका लगाया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा से पूर्व सभी छात्रों को टीकाकृत किया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 22 तथा 24 जनवरी को टीकाकरण महाअभियान चलाया गया।

सिविल सर्जन डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि वंचित लोगों के सुरक्षा के लिए आयोजित दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और खुद को संक्रमण से सुरक्षित किया। टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन कुल 20 हजार 902 लोगों ने सुरक्षा का टीका लगाया जिसमें 5 हजार 673 किशोर-किशोरियों ने टीका लगाया था। महाअभियान के दूसरे दिन (24 जनवरी) को शाम 05:30 बजे तक लगभग 13 हजार लोगों ने लगाया है, जिसमें से 03 हजार 334 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण महाअभियान में किशोर-किशोरियों के साथ अबतक दोनों डोज टीकाकरण से वंचित 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है।

22 जनवरी तक जिले के 52 प्रतिशत किशोर-किशोरियों ने लगाया सुरक्षा का टीका: डीआईओ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनय मोहन ने बताया कि 15-17 आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए जिले में दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया था। पहले दिन जिले में 5673 किशोर-किशोरी जिनका उम्र 15 वर्ष से 17 वर्ष 11 माह है उन्हें टीका लगाया गया। 22 जनवरी तक जिले में 01 लाख 34 हजार 156 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है जो कुल लक्ष्य का 52 प्रतिशत है। महाअभियान के दूसरे दिन भी शाम 05 बजे तक 3334 किशोर-किशोरियों द्वारा टीका लगाया गया है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर इसके बाद भी टीकाकरण कार्य जारी था।

महाअभियान के लिए जिले में बनाया गया 367 टीकाकरण केंद्र: डीपीएम
जिला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को आसानी से टीका लगाया जा सके इसलिए जिले के सभी प्रखंडों में विशेष रूप से कुल 367 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे जिसमें 26 केंद्र नगर निगम पूर्णिया में तथा 341 केंद्र सभी प्रखंडों में बनाया गया था। इसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाते हुए अपना टीका लगाया और खुद को संक्रमण से सुरक्षित किया।

आईसीडीएस डीपीओ ने किया टीकाकरण केंद्र का निरक्षण: डीपीओं
टीकाकरण महाअभियान के दूसरे दिन जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में आईसीडीएस डीपीओ राखी कुमारी द्वारा अपने अधिकृत क्षेत्र अमौर प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित सभी लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। इसलिए मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और नियमित हाथों का सैनिटाइजेशन को सभी अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। इसी से लोग संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। आईसीडीएस डीपीओ ने अमौर प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरक्षण किया और सेविकाओं को अपने क्षेत्र के लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

2 months ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago