हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड जन्दाहा के अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।मतों की गिनती के पश्चात देर शाम परिणाम घोषित किया गया।मतगणना के बाद चांदसराय पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा को निर्वाचित घोषित किया गया।सुधीर कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह को 67 मतों से पराजित किया।प्रखंड कार्यालय सभागार में सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 4:30 बजे तक चला।तत्पश्चात मतगणना का काम प्रारंभ हुआ जिसमें कुल 706 मतदाताओं में से मतदान के दौरान 275 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।सुधीर कुशवाहा को 168 एवं लक्ष्मण प्रसाद सिंह को एक 100 मत प्राप्त हुए जबकि 6 मत रद्द घोषित किया गया।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आलोक कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुशवाहा को निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा।नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष को नवनिर्वाचित जंदाहा नगर परिषद के अध्यक्ष कुमारी धर्मशिला,महनार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व मुखिया त्रिवेणी कुमार चौधरी,पूर्व सरपंच गामा सिंह, चांद सराय पंचायत के उपमुखिया दिनेश सिंह,उपेंद्र सिंह,मोहम्मद सलीम,कांग्रेस नेता उत्तम ठाकुर, आलोक कुशवाहा,विश्वनाथ सिंह, गोपाल सिंह,अरुण सिंह,चंदे मांझी, राजीव कुमार,मिथलेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment