सुगौली:क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए प्रस्तावित बजट को मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सुगौली चीनी मिल के क्षेत्र का विस्तार किया जाए।
बजट में गन्ना बीज विकास योजना, तकनीकी परीक्षण और अंतवर्ती खेती जैसे घटक शामिल किए गए हैं। इन योजनाओं के तहत किसानों को संसाधनों पर 50% सब्सिडी दी जाएगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि जिन अंचलों में गन्ने की उपलब्धता कम है, वहां योजना को सघन रूप से लागू किया जाएगा। इसके लिए छौड़ादानों, बंजरिया और अदापुर अंचलों को चिन्हित किया गया।
बैठक में परिषद के पदेन सचिव, ईख पदाधिकारी मोतिहारी राहुल कुमार, जिला अभियंता अजय कुमार, सहायक निदेशक ईख विकास के प्रतिनिधि विनय कुमार, उप महाप्रबंधक (गन्ना) शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार मौजूद रहे। किसान सदस्यों में विजय कुमार यादव, पवन राज, नागेन्द्र कुमार और राजकिशोर राय शामिल हुए। इन सभी ने प्रस्तावित बजट की सराहना की और इसे किसानों के हित में अहम कदम बताया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment