भगवानपुर हाट(सीवान)भगवानपुर कॉलेज के पास मंगलवार को सुहाना चिल्ड्रन हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ। पूर्व जिला पार्षद प्रद्युम्न राय और मौलाना नूरुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर हॉस्पिटल की शुरुआत की। प्रद्युम्न राय ने कहा कि ग्रामीण इलाके में बच्चों के इलाज के लिए यह अस्पताल बड़ी सुविधा देगा। अब गरीब परिवारों को इलाज के लिए छपरा या पटना नहीं जाना पड़ेगा। मौलाना नूरुद्दीन अंसारी ने कहा कि अब तक यहां बच्चों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। हॉस्पिटल खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर, डॉ. सेराज, डॉ. इमरान अंसारी, पूर्व जिला पार्षद नगेंद्र उपाध्याय, संचालक डॉ. जुनैद आलम, पूर्व मुखिया ख़ेदारू मियां, मौलाना असगर राजा कादरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment