Home

सुमन कार्यक्रम: गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु को दी जाने वाली सेवाओं को किया जाएगा प्रदर्शित

स्वास्थ्य संस्थानों के डिस्प्ले बोर्ड पर सेवाओं को किया जाएगा प्रदर्शित
• बिहार के 62 स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में किया गया अधिसूचित

छपरा(बिहार)कोरोना संक्रमण की तमाम चुनौतियों के बीच अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर रूप से जारी रखने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है । इस दिशा में विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सुरक्षित मातृत्व आश्वासन यानी सुमन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। सुमन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर द्वितीय चरण में बिहार के 62 स्वास्थ्य संस्थानों को सुमन फैसिलिटी के रूप में अधिसूचित किया गया है। जहां आने वाली सभी गर्भवती महिला और नवजात शिशु को सेवाएं निशुल्क प्रदान की जानी है। सर्विस चार्टर के रूप में इन सेवाओं की उपलब्धि संस्थानों के प्रांगण में बोर्ड पर डिस्प्ले किया जाएगा। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

सोनपुर अनुमंडल अस्पताल को किया गया अधिसूचित:
जारी पत्र के माध्यम से बताया गया है कि सुरक्षित मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सारण जिले के सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल को अधिसूचित किया गया है।

जहां आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु को सुमन कार्यक्रम के तहत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा । इस स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में सुमन कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली सेवाओं की सभी जानकारी बोर्ड पर डिस्प्ले किया जाएगा।

इन सेवाओं के बारे में मिलेगी जानकारी:
• कम से कम चार प्रसव पूर्व जाँच और छः नवजात शिशु आधारित गृह भ्रमण (एचबीएनसी) देखभाल का प्रावधान
• एम.टी.पी. अधिनियम के अनुरूप व्यापक गर्भपात देखभाल सेवाओं का प्रावधान
• सुरक्षित मातृत्व पुस्तिका तथा मातृ और शिशु संरक्षण कार्ड
• प्रशिक्षित कर्मचारी (मिडवाइफ / एस०बी०ए० प्रशिक्षित) द्वारा प्रसव मातृ जटिलताओं की पहचान करना और प्रबंधन के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान करना
• स्तनपान के लिए जल्दी शुरुआत और सहयोग गोपनीयता और गरिमा के साथ सम्मानजनक देखभाल
• गोपनीयता और गरिमा के साथ सम्मानजनक देखभाल
• प्लेसेंटा की डिलीवरी तक / पाँच मिनट से परे विलंबित कॉर्ड क्लैपिंग के लिए चयन
• माँ से शिशु में एच०आई०दी. एच०बी०भी और सिफिलिस के संचारण का उन्मूलन
• जन्म पर दिए जाने वाला टीकाकरण
• बीमार नवजात और शिशुओं का प्रबंधन
• उत्तरदायी कॉल सेंटर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का समयबद्ध निवारण
• स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों से पंजीकृत जन्म प्रमाण पत्र

गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क एंबुलेंस:
घर से स्वास्थ्य केन्द्र तक निःशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। किसी भी संकटपूर्ण मामले की आपातकालीन स्थिति के एक घंटे के भीतर स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुंचने की गुंजाइश के साथ सुनिश्चित रेफरल सेवाएँ। प्रसव के उपरांत (न्यूनतम 48 घंटे के बाद), स्वास्थ्य केन्द्र से घर तक छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago