Categories: Home

भगवानपुर का सुमित बना असिस्टेंट कमांडेंट गांव में जश्न का माहौल


भगवानपुर हाट(बिहार)प्रखंड क्षेत्र के सहसराँव मरछिया टोला के सुमित कुमार असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा क्वालीफाई किया है। सुमित कुमार गांव के हरेंद्र सिंह का एकलौता पुत्र है।असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा क्वालीफाई करने पर गांव में जश्न का माहौल है।सुमित के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुमित बचपन से ही पढ़ाई के प्रति मेधावी था। उसकी प्राम्भिक शिक्षा सारण जिला के लहलादपुर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोनिया से हुई है। इसके बाद दिल्ली बोर्ड से मैट्रिक/इंटर की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक व स्नातकोत्तर किया है।इसके बाद सिविल सर्विस के लिए यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। इसी तैयारी के क्रम में सुमित कुमार ने 2019 में यूपीएससी के तहत केंद्रीय आर्म्स पुलिस फोर्स के लिए आवेदन दिया था। जिसका रिजल्ट 05 फरवरी 21 हुआ है। जिसमे देश भर 264 लोगों चयन हुआ है।जिसमे सुमित कुमार 199 रैंकिंग लाया है।सुमित के क्वालीफाई करने पर बड़े पिता सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर सिंह ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि सुमित के यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई करने से गांव के छात्रों में यूपीएससी की परीक्षा के प्रति जागरूकता आएगी।सुमित कुमार ने अपनी सफलता को माता सुनीता देवी व परिजनों के सहयोग व परिश्रम को समर्पित किया। इनके बड़े पिता के पुत्र विनीत पुष्कर दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग का संचालन करते है।एक भाई कुमार उज्ज्वल एयर फोर्स में है।खुसी व्यक्त करने वालो में राजेन्द्र कुमार सिंह,मुखिया जयशंकर भगत,सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरेश यादव,विभूतिकान्त,अशोक राय,राकेश सिंह,लालन सिंह,गणेश सिंह,ध्रुप सिंह,बीडीसी सुनील ठाकुर,मुक्तिनाथ राय,बंगाली प्रसाद,लालबाबू शर्मा,शिक्षिका कांति देवी आदि शामिल है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago