Home

धान आपूर्ति तय मात्रा में करें, नहीं तो होगी FIR

छपरा:जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार को खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में धान अधिप्राप्ति के बाद अरवा और उसना चावल की आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक SFC, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष और मिलर शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला टास्क फोर्स द्वारा तय की गई मात्रा के अनुसार ही अरवा और उसना चावल की आपूर्ति 30 जुलाई 2025 तक हर हाल में पूरी की जाए। तय मात्रा में कोई बदलाव नहीं होगा। पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल और मिलर समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि तय मात्रा की आपूर्ति नहीं होने पर संबंधित पैक्स, व्यापार मंडल और मिलर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस कार्य की निगरानी जिला सहकारिता पदाधिकारी और सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी करेंगे।

बैठक में अनुपस्थित रहे पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल और मिलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अनुपस्थित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों का वेतन स्थगित कर उनसे भी जवाब तलब किया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago