भगवानपुर हाट:प्रखंड क्षेत्र के मालमलिया चौक से बसंतपुर गांधी आश्रम तक रविवार को पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई को लेकर पैदल मार्च किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रभुनाथ प्रेमी शामिल हुए। मार्च में शामिल लोगों ने “प्रभुनाथ सिंह को रिहा करो” और “शेरे बिहार को रिहा करो” के नारे जोर-शोर से लगाए।पैदल मार्च में उमड़ी भीड़ ने गांधी आश्रम पहुंचकर सभा की और सरकार से प्रभुनाथ सिंह की रिहाई की मांग की।
समर्थकों का कहना था कि प्रभुनाथ सिंह हमेशा गरीबों और दबे-कुचलों की आवाज रहे हैं, इसलिए उनकी रिहाई आवश्यक है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और युवाओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल प्रभुनाथ समर्थक नारों से गूंज उठा।
इस मार्च में रंजीत प्रसाद, अनिल सिंह ,आनंद सिंह उज्जैन ,एजाज अली सिद्धिक़ी,युवा जदयू जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सुमन ,निरज सिंह ,फैयाज़ खान ,अयूब मिया ,बिटेन सिंह,अमित कुमार, संजय बाबा ,विश्वजीत कुमार ,लालू कुमार ,सुभाष प्रसाद ,अशोक शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment