Home

बिहार पुलिस के भ्रष्ट दरोगा के घर निगरानी ने मारा छापा मिला करोड़ रुपये का व्योरा

पटना:बिहार पुलिस का एक भ्रष्ट सब इंस्पेक्टर अनिल प्रसाद के घर पर निगरानी ने शनिवार को छापा माता है जिसमे भ्रष्ट दरोगा करोड़पति निकला। भ्रष्ट सब इंस्पेक्टर ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर पटना व नांलदा जिले में 15 प्रॉपर्टी खरीद रखी है। जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़, 39 लाख 50 हजार, 695 रुपए बताए जा रहे है। इसके अलावा बैंक में इंवेस्टमेंट और गाड़ी खरीदने के कुल 9 लाख रुपए इंवेस्ट करने का कागज भी मिला है। दरोगा ने बेटे अजय शंकर के नाम पर एफडी भी शामिल है।तनख्वाह के रूप में अनिल कुमार अब तक 90 लाख रुपए सरकार से लिए हैं। जबकि निगरानी के जांच में इनकी पत्नी के नाम से 80 लाख रुपए की आमदनी सामने आई है। इसके जरिया क्या हैं? इसकी जांच पड़ताल चल रही है।दरोगा के संबंध में बताया जा रहा है कि पिछले 36 साल से नौकरी तो ये पुलिस की कर रहे थे। मगर, सरकार से मिलने वाली सैलरी के अलावा भी बड़े पैमाने पर काली कमाई कर रखी थी । दरोगा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद शनिवार को निगरानी की टीम ने इनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। दरोगा का पहला ठिकाना पटना के अनिसाबाद के तेज प्रताप नगर में है।

तेज प्रताप नगर में दरोगा अनिल प्रसाद ने अपना आलीशान आवास बना रखा है। दूसरा ठिकाना हाजीपुर में है। जहां उनकी तैनाती है और वर्तमान में वैशाली जिला पुलिस के लिए कार्य कर रहे हैं। नालंदा जिला के सिलाव थाना के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले हैं। तीसरा ठिकाना इनका पैतृक गांव है।दरोगा के ऊपर 1 करोड़ 55 लाख 39 हजार 801 रुपए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्राथमिकी 24 दिसंबर को ही पटना के निगरानी थाना में दर्ज किया गया था।

भ्रष्ट दरोगा का पटना स्थित आलीशान मकान

वैशाली में तैनाती के दौरान काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति

16 अगस्त 1985 को अनिल प्रसाद ने बिहार पुलिस की नौकरी में शामिल हुए थे। काफी दिनों से वैशाली जिले में तैनात हैं। आरोप है कि वैशाली जिले में नौकरी करने के दौरान उन्होंने अपने सरकारी पद का भरपूर दुरुपयोग कर काली कमाई किया है। जमकर भ्रष्टाचार में लिप्त रहे । काली कमाई के द्वारा अकूत संपत्ति बनाई।

पटना के आवास से मिले 5.50 लाख की ज्वेलरी निगरानी टीम के अनुसार पटना के तेजप्रताप नगर में दरोगा के दो आवास हैं। जिसमे एक आवास 5 हजार स्क्वायर फीट के जमीन पर बना है, जो आलीशान पांच मंजिला है। जबकि, दूसरा आवास तीन मंजिला है। इसमें एनएच का ऑफिस, आईसीआईसीआई बैंक का ऑफिस, इलेक्टॉनिक्स और टायर का गोदाम भी है। इन दोनों आवासों की तलाश अभी भी जारी है। अब तक तलाशी की क्रम में 5.50 लाख रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी, 1.5 करोड़ रुपए के जमीन की 6 डीड, 10 लाख रुपए से अधिक के जमीन के दो डीड मिले हैं। इन्हें बैंक में गिरवी रखकर दरोगा ने लोन लिया है। इसके अलावा 17 बैंक पासबुक मिले हैं। 5 डेबिट कार्ड बरामद हुआ है। दो लग्जरी गाड़ी क्रेटा और स्वीफ्ट के पेपर मिले हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

2 months ago