Survey being carried out by servants and ASHA personnel for information on corona infected persons
पूर्णियाँ 02 मई जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जांच के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है. इस दौरान जिले में बाहर राज्यों से या विदेशों से आए से आए सभी लोगों की जानकारी इकठ्ठी की जा रही है. इस अभियान में पल्स पोलियो की तर्ज पर डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. इनके द्वारा 01 मई से 05 मई तक गांव के प्रत्येक घर में जाकर कोरोना के तीन प्रमुख लक्षण सर्दी, सांस लेने मे तकलीफ और खांसी के मरीजों की खोज करेंगी. इस तरह के लक्षण पाये जाने वाले लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा. इस दौरान 5 दिनों तक सभी गांवों के प्रत्येक घर को तलाशा जाएगा. वहीं इसके आगे के तीन 3 दिनों में फिर से इन जगहों का सर्वे किया जाएगा.
वार्ड से लेकर जिला स्तर तक बनाई गई है टीम :
घर-घर सर्वे के लिए वार्ड स्तर से लेकर जिला स्तर तक टीम बनाई गई है. स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी सेविकाएँ और आशा कर्मियों के साथ एएनएम घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं. इनके निरक्षण के लिए एलएस को सुपरवाइजर बनाया गया है. इसके द्वारा सभी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी.
पल्स-पोलियो अभियान के तर्ज पर चलाया जा रहा अभियान :
घर-घर सर्वे अभियान पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर चलाया जा रहा है. इस 5 दिवसीय अभियान के दौरान सेविकाओं और आशा कर्मियों द्वारा लोगों के घरों में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों की खोज की जाएगी. उनके द्वारा लोगों के घरों में जाकर उपस्थित सदस्यों की, 01 मार्च के बाद बाहर से व्यक्तियों की, परिवार में उपस्थित बीमार लोगों की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है. सर्वे के दौरान प्रत्येक घर में हाउस मार्किंग की जायेगी. संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों के घरों पर मार्किंग किया जायेगा.
स्थानीय लोगों का भी लिया जा रहा सहयोग :
सर्वे कार्य में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है. स्थानीय लोगों को क्षेत्र में हो रही चीजों की जानकारी रहती है. कौन व्यक्ति कब बाहर से आया है, कौन बीमार है इत्यादि जानकारी आम लोगों से आसानी से पता होती है. सर्वे टीम द्वारा लोगों से इसकी जानकारी ली जा रही है जिससे क्षेत्र में अगर कोई बाहर से आया हुआ व्यक्ति है या कोई बीमार है तो उसकी जानकारी जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जा सके और लोगों को मदद पहुचाई जा सके.
इन बातों का रखें ख्याल :-
• बिना जरूरत बाहर न निकले
• हमेशा मास्क का प्रयोग करें.
• यदि घर से बाहर निकलना पड़े तब लोगों से 1 मीटर की दूरी जरुर बनायें.
• घर आने के बाद हाथों को 20 सेकंड तक पानी एवं साबुन से धोएं.
• बाहर में किसी भी चीज को छूने से परहेज करें.
• लॉकडाउन के नियमों के सख्ती से पालन करें.
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment