सिवान:जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर चौमुखा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के श्याम बहादुर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार उर्फ हितेश कुमार के रूप में हुई है। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है।
परिजनों के अनुसार, चंद्रशेखर बुधवार को दिन में घर से निकला था। रात में लौटने पर उसने बताया कि गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों ने उसे सोने के लिए भेज दिया। कहा कि सुबह बात करेंगे। रात में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने पिता के एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment