Categories: Home

स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है:डॉ. बाल्मीकि कुमार


भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के पंडित के रामपुर गांव के डॉ. मनोज कुमार के आवास पर बुद्ध प्रज्ञा कोचिंग सेंटर के सहयोग से स्वामी विवेकानंद के जन्म सप्ताह पर स्वामी विवेकानंद और भारतीय युवा वर्ग विषय पर व्याख्यान आयोजित की गई।व्याख्यान में मुख्यातिथि अतिदेवनन्द महाराज व मुख्य वक्ता रामजयपाल कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. बाल्मीकि कुमार उपस्थित थे।व्याख्या को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि अतिदेवनन्द महाराज ने स्वामी विवेकानंद के द्वारा देश के युवाओं की भूमिका एवं बेहतर छात्र बनने के आवश्यक गुण की चर्चा की।तथा उन्होंने ने बेहतर छात्र बनने के लिए पांच बिंदु बताए।मुख्य बक्ता डॉ. बाल्मीकि कुमार ने कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि स्वामीजी युवाओं के आदर्श है।

उन्होंने ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा था कि मुझे एक सौ नवजवान नचिकेता की तरह मिल जाए तो देश को नई दिशा दे सकता हूँ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रघु सरण प्रसाद ने किया। अन्य बक्ताओ में मोहम्मद हासिम अंसारी,अनिरुद सिंह,मोहन कुमार,सवेश माँझी,परशुराम राम,संजय प्रसाद,राजीव रंजन कुमार,वीरेंद्र महतो,रंजन कुमार,चंदन कुमार,अंकित,कुमार,करण कुमार,रवि कुमार,सोनु कुमार,राकेश कुमार,जयप्रकाश राम,धीरज कुमार,धनंजय कुमार,पंकज कुमार आदि शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago