Categories: Home

डेंगू और कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं काफी एक जैसे, सतर्क रहने की जरूरत

• सावधानी हीं डेंगू से बचाव है
• अनिवार्य रूप से कम से कम एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें
• बीमार होने पर बिना विलंब डॉक्टर से मिलें और हमेशा सतर्क रहें

किशनगंज(बिहार)जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो गयी हो, लेकिन इसका प्रकोप अभी भी बरकरार है। बदलते मौसम में इधर, डेंगू के मामले भी आने लगे हैं । इसका उपचार भी चुनौती बन रहा है। कारण है कि इन दोनों बीमारियों का संक्रमण ज्यादातर एक समान होता है। इनके लक्षणों का पता भी प्रयोगशाला में होने वाली जांचों के बाद ही चलता है। ऐसे में डेंगू की कोविड-19 के रूप में गलत पहचान अस्पताल के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। वहीं सह-संक्रमित होने की स्थिति में दोनों बीमारियों में अंतर करना बहुत मुश्किल है। इतना जरूर है कि लक्षणों की प्रारंभिक पहचान के आधार पर रोग को गंभीर होने से रोका जा सकता है। इस महामारी के दौरान तेज बुखार आते ही डेंगू और कोविड बीमारी के संकेतों पर विचार करने की आवश्यकता है। हालांकि, दोनों के निदान के लिए उच्च संवेदनशीलता और विशिष्ट परीक्षण की सुविधाएं हैं।

साफ सफाई पर देना होगा ध्यान:
जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. रफत हुसैन ने कहा कि डेंगू मच्छर जनित बीमारी है। इसको फैलने से रोकने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना होगा। खासकर कूलर , पुराने टायर, गमले आदि में अगर पानी इकट्ठा है तो उसे तुरंत साफ करें। इन दिनों मलेरिया फैलने की संभावना सबसे अधिक रहती है। यह मच्छर की वजह से बढ़ता है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह अपने आसपास किसी भी तरह का पानी जमा न होने दें। कूलर, पेड़-पौधों के गमलों आदि की नियमित सफाई करें। पानी की टंकी को पूरी तरह ढक कर रखें। रात में सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें व मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में परामर्श के बाद दवा लेना सुनिश्चित करें।

हमें अलर्ट रहने की जरूरत है:
डॉ रफत हुसैन ने बताया कोरोना महामारी का प्रकोप आज हम सभी के सामने है। अब हमारे सामने मलेरिया का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे में इसके लिए हमें अलर्ट रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन फिर भी सतर्कता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की इस दिशा में जारी की गई तमाम गाइडलाइंस का पालन करना हम सभी के लिए जरूरी है। विभाग अपने स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर मलेरिया व डेंगू के संभावित खतरे को लेकर गंभीरता दिखा रहा है।

डेंगू का लक्षण:
बुखार, आंखों में दर्द, मांसपेशियों, जोड़ों-हड्डियों में दर्द, जी मिचलाना-उल्टी, शरीर पर लाल चकत्ते, प्लेटलेट्स की संख्या घटना।

सावधानी ही बचाव:
• अनिवार्य रूप से कम से कम एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
• हाथों की सौ प्रतिशत स्वच्छता रखें।
• अनावश्यक तौर पर सार्वजनिक स्थलों पर न जाएं और यदि जरूरी है तो स्वच्छ मास्क अवश्य पहनें।
• खांसी के दौरान रूमाल का उपयोग करें।
• अपने आस-पास पूर्ण स्वच्छता रखें। समय-समय पर कीटनाशक छिड़काव कराएं।
• बीमार होने पर बिना विलंब किए डॉक्टर से मिलें और हमेशा सतर्क रहें।

कोविड-19 से बचाव के लिए भी इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान:
• मास्क का प्रयोग अवश्य करें
• हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें
• सहयोगियों से परस्पर दूरी बनाकर रखें
• कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु को ही छुए
• सहकर्मियों से बात करें, अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago