Home

बच्चों को पहली गर्मी में रखें विशेष ख्याल : डॉ यश शर्मा

शिशु को हाइड्रेट रखने के लिए उसे थोड़ी-थोड़ी देर में पिलाती रहें दूध:

मधेपुरा(बिहार)अप्रैल महीने की शुरुआत से ही बढ़ते तापमान से तपिश बढ़ती जा रही है। इन दिनों में हर कोई धूप से परेशान हो जाता है क्योंकि धूप की वजह से कई सारी परेशानियों का सामना कर पड़ता है । छोटे बच्चे जिसकी इस बार पहली गर्मी है तो उसका विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।अगर आपके शिशु की पहली गर्मी है, तो आपको ज्‍यादा संभलकर रहने की जरूरत है।गर्मी में बच्‍चे को लू लगने, घमौरियों और त्‍वचा से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं । इस बात से बच्चे के साथ साथ माता-पिता को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए इस बात की जानकारी बहुत ही जरूरी हो जाती कि माता-पिता अपने अपने बच्चे का किस तरह ख्याल रखें ताकि बच्चे की सेहत पर बढ़ती गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े।इस संबंध में सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ यश शर्मा के द्वारा दिए गए निम्न सलाह को अपनाकर आप अपने शिशु का विशेष ख्याल रख सकते है।

बच्चे को हाइड्रेट रखें, ब्रेस्‍ट मिल्‍क से शिशु को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें:
डॉ यश शर्मा कहते हैं कि गर्मी एक ऐसा मौसम है जो शरीर से पानी को खींच लेता और शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा कर सकता है। नवजात शिशु सिर्फ मां का दूध पीते हैं और उन्‍हें इससे पोषण और हाइड्रेशन मिलता है। शिशु को हाइड्रेट रखने के लिए उसे थोड़ी-थोड़ी देर में दूध पिलाती रहें चूंकि,पसीना आने से भी बच्‍चे के शरीर से फ्लूइड्स निकल जाते हैं। इसलिए इस मौसम में ब्रेस्‍ट मिल्‍क से शिशु को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।

तेज धूप में बाहर न लें जाएं:
डॉ यश ने बताया कि सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक तेज गर्मी पड़ती है इसलिए इस समय में 6 महीने से कम उम्र के बच्‍चों को घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए। शिशु की त्वचा में बहुत कम मेलानिन होती है जिससे बालों, स्किन और आंखों को अपनी रंगत मिलती और यह सूर्य की किरणों से भी बचाती है।

रैशेज से बचाव के लिए पहनाएं सूती कपड़े:
डाक्टरी सलाह के अनुसार बच्चे को गर्मी में सूती और ढीले कपड़े पहनाएं। क्‍योंकि इससे बच्‍चे की स्किन सांस ले पाती , ठंडी रहती और हीट रैशेज नहीं होते हैं। कोशिश करें कि धूप के समय शिशु को घर से बाहर न निकालें। अगर बाहर जाना भी पड़ रहा है तो शिशु को सिर पर सूती कैप पहनाकर रखें और धूप के सीधे संपर्क में आने से बचाएं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago