Home

टीका लो इनाम जीतोः 27 जनवरी को कोरोना टीकाकृत लाभुकों को मिलेगा ग्रैंड पुरस्कार

लक्की ड्रॉ से डीडीसी ने किया तीन लाभुकों का चयन, मिलेगा 32 ईंच एचडी एलईडी टीवी:
शेरघाटी के धर्मेंद्र, आमस की सावित्री और वजीरगंज के सरफराज खान में मिलेगा पुरस्कार:

गया(बिहार)जिला में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। प्रतिदिन अधिक संख्या में टीकाकरण सत्र आयोजित कर योग्य लाभार्थियों का कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है।इसमें अब वृद्धजनों के लिए बूस्टर डोज भी शामिल किया गया है।

वहीं 27 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक समय पर अपना दूसरा डोज लेने के लिए सरकार द्वारा लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टीका लो इनाम पाओ योजना चलायी गयी थी।इसमें स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था केयर इंडिया द्वारा भी अपेक्षित सहयोग दिया गया था। इस योजना के तहत निर्धारित समय पर कोविड टीकाकरण का दूसरा डोज लेने वाले कई लाभार्थियों को पूर्व में विभिन्न पुरस्कार भी दिये गये। वहीं एक बार पुन: इन लाभार्थियों में से तीन लाभुकों को ग्रैंड पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।27 जनवरी को जिला समाहरणालय में जिलाधिकारी द्वारा इन तीनों लाभुकों को ग्रैंड पुरस्कार दिया जायेगा।ग्रैंड पुरस्कार में 32 इंच एचडी एलईडी टीवी शामिल है।

27 जनवरी को दिया जायेगा पुरस्कार:
केयर इंडिया के जिला टीम लीड शशिरंजन ने बताया जिलाधिकारी की तरफ से मनोनीत डीडीसी द्वारा ड्रॉ के माध्यम से लाभुकों का चयन किया गया है।ड्रॉ से चयनित तीन लाभुकों को ग्रैंड पुरस्कार दिये जायेंगे। पुरस्कार के रूप में 32 इंच एचडी एलईडी टीवी है।27 जनवरी को डीएम द्वारा लाभुकों को ये पुरस्कार दिये जाने हैं।लाभुकों में शेरघाटी के धर्मेंद्र रविदास,आमस प्रखंड की सावित्री देवी तथा वजीरगंज के सरफराज खान शामिल हैं।उन्होंने बताया निर्धारित समय पर कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लेने वाले एक हजार पांच लोगों को विभिन्न प्रकार के बंपर तथा स्तांवना पुरस्कार दिये गये थे।

इन्हीं लाभुकों में से तीन को ग्रैंड पुरस्कार के लिए ड्रॉ के माध्यम से चयनित किया गया है।पूर्व में पुरस्कार योजना के तहत प्रति प्रखंड एक विजेता को प्रति सप्ताह बंपर पुरस्कार एवं 10 विजेता को प्रति सप्ताह सांत्वना पुरस्कार दिया जा चुका है।साप्ताहिक विजेताओं में जिलावार सर्वोच्च पुरस्कार के लिए तीन विजेताओं का लकी ड्रॉ के माध्यम से चयन कर पुरस्कृत किया जाना है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago