Home

प्रतिभाशाली बच्चों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मान

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के इकवान टोला गांव में वार्ड सदस्य साहेब हुसैन अंसारी के घर पर कार्यक्रम हुआ। इसमें गांव के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बीईओ कमरुद्दीन अंसारी और जिला पार्षद सदस्य फजलें अली रहे। इंटर और मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को अंगवस्त्र और नोटबुक देकर सम्मान मिला। रेलवे और आर्मी में चयनित युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्त बीईओ ने कहा, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। बच्चों को उच्च शिक्षा लेकर अधिकारी बनना चाहिए। कम पढ़ाई कर मजदूरी करने से जीवन नहीं सुधरता। शिक्षा ही गरीबी से बाहर निकालने का रास्ता है। जिला पार्षद ने कहा, जो नौकरी पहले मिले, उसे करें। साथ ही दूसरी नौकरी के लिए प्रयास जारी रखें। शिक्षक मनान अली ने कहा, प्रतिभा को पहचान की जरूरत नहीं होती।

कार्यक्रम में रेलवे के लिए चयनित मोहम्मद हुसैन, आर्मी के लिए चयनित मोहम्मद दानिस राजा को सम्मान मिला। इंटर में प्रथम श्रेणी से पास कैफ अली, शमशेर अली, शाहिद हुसैन, नूरगनी अंसारी और मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से पास खुशी खातून, लाडली खातून, जुनैद अली, मोहम्मद शब्बीर, सजदा परवीन को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी दरवेश आलम, शमसुद्दीन अंसारी, सुल्तान अंसारी, नजरे हुसैन, मौलाना महमूद आलम, मौलाना मजहरुल कादरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago