मोतिहारी(बिहार)जिला यक्ष्मा केंद्र, सदर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार को विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता अभियान चला। स्वास्थ्य कर्मियों ने बैनर, पोस्टर और नारों के जरिए लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया। जिला यक्ष्मा केंद्र के अमरेंद्र कुमार और अनिल कुमार ने लोगों से लक्षण छुपाने के बजाय जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य कर्मियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” और “टीबी मुक्त भारत” के नारे लगाए।
सीएस ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोजाना कैंप लगाकर मरीजों की खोज हो रही है। आशा और स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार, रात में पसीना, बलगम में खून, भूख न लगना, वजन कम होना और थकान टीबी के लक्षण हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच, इलाज और दवाएं मुफ्त मिल रही हैं। सीडीओ डॉ. संजीव ने कहा कि पौष्टिक आहार और साफ-सफाई से टीबी से बचाव संभव है। सरकार टीबी मरीजों को पोषण के लिए हर महीने 1000 रुपये देती है।
इस मौके पर अनिल कुमार, अमरेंद्र कुमार, कौशल कुमार, अरविंद कुमार, विभा कुमारी, आशा देवी, मनु सिंह और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment