महाराजगंज:प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय कपिया में आज एक शिक्षक ने कक्षा 2 और 4 की छात्राओं के साथ छेड़खानी की।आज ही छात्राओं के परिजनों और लोगों ने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने उसे विद्यालय के कमरे में बंद कर दिया। इससे लोग हंगामा करने लगे।सूचना के बाद भी डायल 112 की पुलिस समय से नहीं पहुंची। इससे स्थानीय लोग और उग्र गए।
बाद में किसी स्थानीय ने एसपी मनोज कुमार तिवारी को सूचना दे दी। एसपी ने तुरंत थानाध्यक्ष को विद्यालय भेजा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शिक्षक को आक्रोशित लोगों से बचाकर गाड़ी में बैठाया।
सूचना मिलने पर बीईओ राजकिशोर उपाध्याय भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने परिजनों और स्थानीय से बात की। बीईओ ने बताया कि शिक्षक के निलंबन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ने बहुत ही घृणित कार्य किया है। सोमवार से विद्यालय में दो महिला शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। शिक्षक पर पास्को एक्ट लगेगा। प्राथमिक उपचार पीएचसी में कराया जा रहा है। इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा। रामेश्वर साह दो साल से इस विद्यालय में प्रतिनियुक्त थे। उनकी मूल पदस्थापना महुआरी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में है। छात्राओं के परिजनों ने बताया कि वह रोज अश्लील हरकत करता था। शुक्रवार को छात्राओं ने परिजनों को बताया, तब शनिवार को उसे रंगे हाथ पकड़ा गया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment