पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का आदेश दिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि रिक्त पदों की तुरंत गणना की जाए और टीआरई-4 परीक्षा जल्द कराई जाए। सीएम ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह लाभ केवल बिहार की निवासी महिलाओं को मिलेगा।
जनवरी में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया था कि टीआरई-4 के तहत 80 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति विधानसभा चुनाव से पहले पूरी की जाएगी। टीआरई-3 में 20 हजार से ज्यादा पद खाली रह गए थे। ये पद भी टीआरई-4 में जोड़े जाएंगे।
बीपीएससी टीआरई-4 में वही योग्यता मान्य होगी, जो टीआरई-1, 2 और 3 में थी। प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए 12वीं पास और डीएलएड जरूरी है। मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएशन और डीएलएड अनिवार्य है। माध्यमिक शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड या बीएड जरूरी होगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment