Home

मतदाता सूची कार्य में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

छपरा:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही पर सोनपुर के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश दिया है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्यभर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसमें बीएलओ के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी लगाए गए हैं। सभी को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश है।

सोनपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बतरौली-01 के विशिष्ट शिक्षक जिवेंद्र कुमार सिंह ने इस कार्य में सहयोग नहीं किया। उनके असहयोग से पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हुआ। इस पर सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी।

रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण को उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही या बाधा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago